Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पिछले ढाई वर्षों के दौरान नागरिक सुविधाओं, यातायात और अधोसंरचना विस्तार को नई दिशा मिली है। क्षेत्रीय विधायक पुरन्दर मिश्रा ने अपने कार्यकाल 1 जनवरी 2024 से 31 अगस्त 2026 तक का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए बताया कि क्षेत्र में ₹1722.40 करोड़ की समेकित राशि से 438 विकास कार्यों को गति दी गई है। इनमें 320 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, 78 कार्य प्रगति पर हैं, जबकि 40 कार्य प्रक्रियाधीन हैं। विकास कार्यों में कचना-खम्हारडीह ओवरब्रिज प्रमुख परियोजनाओं में शामिल है। ₹39.44 करोड़ की लागत से निर्मित इस रेलवे ओवरब्रिज का काम पूरा हो चुका है और मई 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसका लोकार्पण किया था। इसके अलावा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ाया जा रहा है। जीई रोड पर तेलीबांधा तक ₹152.34 करोड़ की लागत से प्रस्तावित फ्लाईओवर की निविदा प्रक्रिया जारी है। वहीं खालसा स्कूल-पंडरी-मोवा मार्ग पर ₹564.98 करोड़ की लागत से फ्लाईओवर और शंकर नगर में ₹160.63 करोड़ की लागत से ग्रेड सेपरेटर प्रस्तावित किया गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में यातायात दबाव कम करने और आवागमन को सुगम बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी बड़ी परियोजना प्रक्रियाधीन है। 700 बेड वाले मेडिकल कॉलेज भवन और उपकरण व्यवस्था के लिए ₹376 करोड़ की परियोजना पर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा नगर निगम के माध्यम से स्थानीय विकास से जुड़े कार्यों को भी गति दी गई है। ₹48.80 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 401 कार्यों में से 307 कार्य पूरे हो चुके हैं। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में ₹160.62 करोड़ के आगामी प्रस्ताव भी तैयार किए गए हैं। इनमें खम्हारडीह में ₹23.34 करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय जलागार, भैंसथान में ₹17 करोड़ की लागत से वर्किंग वूमेन हॉस्टल और ₹67 करोड़ की लागत से पंडरी कमर्शियल कैंपस का निर्माण प्रस्तावित है। विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि जनता का विश्वास ही विकास की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र को अधिक सुगम, स्वच्छ और सुविधा-संपन्न बनाना उनकी मुख्य प्राथमिकता रहेगी। शेयर करें Post navigation Raipur News: जापान की एहिमे यूनिवर्सिटी का 17 सदस्यीय दल पहुंचा सिरपुर, बौद्ध-हिंदू-जैन संस्कृति का किया अध्ययन Raipur News: त्योहारों में तेज आवाज में DJ बजाने वालों पर सख्ती, 2 संचालकों के खिलाफ कोलाहल अधिनियम में केस