Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एक्सीलेंस का इंस्टॉलेशन सेरेमनी उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारी, सदस्य और अतिथि शामिल हुए। समारोह के दौरान क्लब की आगामी गतिविधियों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में क्लब के सिग्नेचर प्रोजेक्ट ‘डी-नेगेटिव’ यानी ‘Drug Negative’ का भी उल्लेख किया गया। इस पहल के तहत छत्तीसगढ़ को ड्रग-फ्री बनाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। क्लब की ओर से नशे के दुष्प्रभावों को लेकर लोगों को जागरूक करने और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। क्लब अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने सभी सदस्यों को बधाई दी और गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने क्लब की सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और जनहित से जुड़े अभियानों में सक्रिय भागीदारी की बात कही। वहीं क्लब के सचिव अभिनव अग्रवाल ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्लब की ओर से आयोजित सामाजिक गतिविधियों में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया। शेयर करें Post navigation Janjgir-Champa News: अनिरुद्धाचार्य ने किया आरक्षण का समर्थन, UGC कानून पर जताई आपत्ति, बोले- बढ़ सकता है जातिगत तनाव Raipur News: मांस-मटन बिक्री पर रोक के बीच चिकन बेच रहा था फूड सेंटर, नगर निगम ने की कार्रवाई