Chhattisgarh Dhamtari News: धमतरी। जिले के अछोटा चौक में जिला प्रशासन ने एक्सपायरी दवाइयों को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व विभाग और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने मां अंगारमोती मेडिकल स्टोर और श्री साईं मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दोनों मेडिकल स्टोर में बड़ी संख्या में एक्सपायरी डेट की दवाइयां मिलने पर प्रशासन ने दोनों प्रतिष्ठानों का संचालन तत्काल बंद करा दिया। जांच में अनियमितता सामने आने के बाद मेडिकल स्टोर संचालकों को विभागीय नोटिस का जवाब देने और आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एनओसी मिलने तक दोनों मेडिकल स्टोर का संचालन नहीं करने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एक्सपायरी दवाइयों का उचित पृथक्करण, सुरक्षित भंडारण और नियमानुसार निस्तारण किया जाना जरूरी है। औषधि प्रतिष्ठानों में नियमों के पालन को लेकर प्रशासन की जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। शेयर करें Post navigation Raipur News: गैरेज से इनोवा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, CCTV से मिला सुराग Raipur News: CGPSC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने एडिशनल कलेक्टर चेतन बोरघरिया को किया गिरफ्तार