Chhattisgarh Bhilai News: भिलाई। सिविक सेंटर, भिलाई में टीम केशरी द्वारा आयोजित विशाल मटकी फोड़ प्रतियोगिता के छठवें वर्ष का भव्य आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवा टीमों ने हिस्सा लिया। डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं और दर्शकों के जोश से पूरा सिविक सेंटर परिसर कृष्णमय नजर आया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथियों में नगर पालिका निगम सभापति गीरवर बंटी साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पांडेय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, पूर्व भाजयुमो महामंत्री भोला साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। रोमांचक मुकाबले के बाद दुर्ग की टीम ने जीता खिताब प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए ₹55,555 का पुरस्कार रखा गया था। रोमांचक मुकाबले के बाद दुर्ग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मटकी फोड़ प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। इसके बाद सांसद विजय बघेल ने अपने हाथों से विजेता टीम को ₹55,555 की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। युवाओं में बढ़ता है उत्साह और टीम भावना इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने सभी प्रतिभागी युवाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में उत्साह, साहस और टीम भावना को बढ़ावा देने के साथ ही आपसी भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने टीम केशरी को लगातार छठवें वर्ष भव्य आयोजन करने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान डीजे की धुन, युवाओं का जोश और मटकी फोड़ने का रोमांच आकर्षण का केंद्र रहा। आयोजन में सैकड़ों युवा प्रतिभागियों के साथ बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और उन्होंने प्रतियोगिता का जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम के आयोजक रोहन सिंह, ध्रुव पाण्डेय एवं राहुल गजभिए ने अतिथियों, प्रतिभागी टीमों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। शेयर करें Post navigation Dongargarh News: 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं के बीच शांतिपूर्ण रहा गोविंदा उत्सव Raipur News: नन्ही अरुणिमा की भरथरी गायन ने मोहा मन, मुक्ताकाशी मंच पर दिखाया शानदार हुनर