Chhattisgarh Surajpur News: सूरजपुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंंगरी के स्कूलपारा में पिछले डेढ़ वर्ष से बंद पड़ी सोलर जलप्रदाय योजना आखिरकार फिर से शुरू हो गई है। पेयजल संकट को लेकर समाचार प्रकाशित होने के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की, जिसके बाद क्रेड़ा विभाग ने नया मोटर स्थापित कर जलप्रदाय व्यवस्था बहाल कर दी। भीषण गर्मी के बीच ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, योजना बंद होने के कारण उन्हें दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ता था, लेकिन लंबे समय तक उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश समाचार प्रकाशित होने के बाद सूरजपुर कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद क्रेड़ा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खराब मोटर को बदलकर नया मोटर स्थापित किया। मोटर लगते ही सोलर जलप्रदाय योजना दोबारा शुरू हो गई और गांव में पानी की आपूर्ति बहाल हो गई। ग्रामीणों में खुशी का माहौल योजना शुरू होते ही स्कूलपारा सहित आसपास के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों ने पेयजल संकट से राहत मिलने पर प्रशासन के साथ-साथ समस्या को प्रमुखता से उठाने वाले मीडिया का भी आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि खबर प्रकाशित होने के बाद ही उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हो सका। अब सोलर जलप्रदाय योजना से नियमित रूप से पानी मिल रहा है, जिससे गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। शेयर करें Post navigation NEET री-एग्जाम की तैयारी अंतिम चरण में, सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन की विशेष नजर CG Electricity Price Hike: छत्तीसगढ़ में एक जुलाई से बढ़ जाएंगे दाम, जानिए अब देने होंगे कितने रुपए