Chhattisgarh Raipur News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब हितग्राहियों को राशन दुकानों पर लंबी कतार में लगने से राहत मिलेगी। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने राजधानी रायपुर समेत तीन शहरों में ग्रेन एटीएम का ऑनलाइन शुभारंभ किया है।

ग्रेन एटीएम की शुरुआत रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग से की गई है। मंत्री दयालदास बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का पांचवां राज्य बन गया है, जहां एटीएम के जरिए चावल वितरण की सुविधा शुरू हुई है। इस व्यवस्था के जरिए पात्र हितग्राही अपनी सुविधा और समय के अनुसार राशन प्राप्त कर सकेंगे।

ग्रेन एटीएम की एक बड़ी खासियत यह है कि दूसरे राज्यों के राशन कार्डधारी भी इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। उत्तराखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के पात्र हितग्राही भी इस सुविधा के जरिए चावल प्राप्त कर सकते हैं।

यह ग्रेन एटीएम 24 घंटे संचालित होंगे। मशीन में करीब 2500 किलोग्राम चावल रखने की क्षमता है और इसमें चावल की लोडिंग भी स्वचालित तरीके से की जाएगी। इससे राशन वितरण की प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक और तेज बनाने में मदद मिलेगी।

हितग्राहियों की सुरक्षा और मशीनों की निगरानी के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा प्रत्येक एटीएम पर सुरक्षा गार्ड की भी व्यवस्था की गई है। सरकार का उद्देश्य PDS व्यवस्था में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाकर राशन वितरण को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना है।

 

शेयर करें

By admin