Chhattisgarh Raipur News : रायपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा 5 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला लाइवलीहुड कॉलेज, धरमपुरा रोड (जोरा), रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। मेले में निजी क्षेत्र की पांच कंपनियां कुल 137 पदों पर भर्ती करेंगी। रोजगार मेले में वंदना ग्लोबल लिमिटेड, सार्थक क्रिएटिव ऑर्गनाइजेशन, अपडेट एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, इलमेक इंडस्ट्रीज और अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड भाग लेंगी। कंपनियां विभिन्न पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डीजल मैकेनिक, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग, फिटर और नर्सिंग योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल पर पूर्व पंजीयन और ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा साथ लाना होगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के अनुसार रोजगार मेले में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में 0771-4044081 पर संपर्क कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को संबंधित विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर पात्रता और नियमों की जांच करने की सलाह दी गई है। शेयर करें Post navigation Jagdalpur News : 15 पौधों से शुरू किया सफर, आज 200 लाल चंदन के पेड़ों की मालिक बनी महिला किसान Durg News: राष्ट्रपति की यूरोप यात्रा से लौटे सांसद विजय बघेल, रायपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत