Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के लखना गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बीच स्थित तालाब में एक अज्ञात युवती का शव पानी में तैरता हुआ मिला। शव को सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि युवती की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया हो सकता है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकालने, पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटाने के साथ सभी पहलुओं से जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। शेयर करें Post navigation Janjgir News: वर्दी पर दाग: साथी आरक्षक का मोबाइल चुराकर खाते से उड़ाए ₹4.87 लाख, 11वीं बटालियन का जवान गिरफ्तार Rajnandgaon news: AI से बनाई युवती की अश्लील तस्वीर, वायरल करने की धमकी देकर मांगे ₹2 हजार; तीन युवक गिरफ्तार