Chhattisgarh Sakti News: सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल दमाऊधारा झरने में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया एक युवक नहाते समय पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देर शाम तक SDRF और DDRF की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। जानकारी के अनुसार, दुर्ग से कुछ युवक दमाऊधारा पर्यटन स्थल घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचे थे। सभी झरने के पास नहा रहे थे। इसी दौरान प्रतीक कंवर नामक युवक का पैर अचानक फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धार के कारण वह देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। इसके बाद SDRF और DDRF की टीमों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम तक लगातार तलाश के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया है। अब बुधवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक की तलाश की जाएगी। शेयर करें Post navigation Dongargarh News: डोंगरगढ़ में खूनी वारदात: मामूली विवाद में धारदार हथियार से युवक की हत्या, इलाके में सनसनी नन्ही स्वर कोकिला आद्या का बड़ा कमाल, India Book of Records 2026 में मिली ‘IBR Achiever’ की पहचान