Chhattisgarh Dongargarh News: डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ शहर के राधिका नगर-कश्मीरी पारा इलाके में मंगलवार रात मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। धारदार हथियार से किए गए ताबड़तोड़ हमले में 33 वर्षीय धन्नू ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, धन्नू ठाकुर मंगलवार रात करीब 9 बजे अपने मोहल्ले में मौजूद था। इसी दौरान किसी छोटी-सी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। आरोप है कि एक ही परिवार के कुछ लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण धन्नू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

 

शेयर करें

By admin