Chhattisgarh Dhamtari News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अधारी नवागांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में महिला की करंट लगने से मौत हो गई। संगीता साहू नहाने के बाद घर के आंगन में कपड़े सुखाने गई थीं। कपड़े सुखाने की रस्सी के पास से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल घटना को लेकर आवश्यक जांच की जा रही है। शेयर करें Post navigation Raipur News: PM के टास्क फोर्स गठन पर दीपक बैज का हमला, बोले- जनाधार बचाने की कोशिश कर रही भाजपा Raipur News : किसानों के लिए जरूरी खबर: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, नुकसान पर 72 घंटे में दें सूचना