CG News : पिथौरा/महासमुंद। बसना पुलिस ने धान खरीदी केंद्र पिरदा में हुए करीब 4.50 करोड़ रुपये के धान घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तत्कालीन खरीदी केंद्र प्रभारी और सेल्समैन शामिल हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2020-21 में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पिरदा के धान उपार्जन केंद्र में 17,210.72 क्विंटल धान की हेराफेरी कर शासन को लगभग 4 करोड़ 50 लाख रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई थी। मामले में थाना बसना में धारा 420, 409 और 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कन्हाई सेठ और राजकुमार पटेल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। दस्तावेजी साक्ष्यों में भी गबन में उनकी संलिप्तता प्रमाणित पाई गई। 2024 में दर्ज हुई थी शिकायत मामले की शिकायत 27 मार्च 2024 को राजेश कुमार सिदार ने दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि धान खरीदी केंद्र पिरदा में बड़े पैमाने पर धान की हेराफेरी कर करोड़ों रुपये का गबन किया गया है। गिरफ्तार आरोपी कन्हाई सेठ (59 वर्ष) – तत्कालीन व्यवस्थापक एवं खरीदी केंद्र प्रभारी, धान उपार्जन केंद्र पिरदा। राजकुमार पटेल (42 वर्ष) – तत्कालीन सेल्समैन, धान उपार्जन केंद्र पिरदा। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है और आगे भी कार्रवाई की जाएगी। शेयर करें Post navigation Raipur New : रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 52 नशे में वाहन चलाने वाले चालक पकड़े गए CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम बदलेगा करवट: अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश के आसार, 11 जून से बढ़ेगी गतिविधियां