Chhattisgarh Raigarh News: रायगढ़। जिले में अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री रोकने के लिए प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को कसडोल और लिप्ती में जांच के दौरान 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त किया गया। इसमें ग्राम कसडोल में एक दुकान और गोदाम से 140 क्विंटल धान मिला, जबकि सेवा सहकारी समिति लिप्ती में बिक्री के लिए लाए गए धान की 17 बोरियों में पुराना धान पाया गया। जिले में अब तक अलग-अलग कार्रवाई में कुल 2528 क्विंटल धान जब्त किया जा चुका है। राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम को सोमवार को अवैध धान भंडारण की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीएम घरघोड़ा के मार्गदर्शन में टीम ने दो स्थानों पर जांच की। ग्राम कसडोल, तमनार में युधिष्ठिर साहू की दुकान और गोदाम की तलाशी के दौरान 350 बोरी धान मिला, जिसका कुल वजन 140 क्विंटल था। टीम ने अवैध भंडारण पाए जाने पर छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत धान जब्त कर कार्रवाई की। इसी तरह सेवा सहकारी समिति लिप्ती में ग्राम गोलाबुड़ा के किसान जितेंद्र खुंटिया धान बेचने पहुंचे थे। जांच के दौरान उनकी 113 बोरियों में से 17 बोरी धान ग्रीष्मकालीन यानी पुराना पाया गया। निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप नहीं होने के कारण इस धान को खरीदी के लिए स्वीकार नहीं किया गया। समिति प्रबंधक, फड़ प्रभारी और उपस्थित किसानों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया। इसके बाद उप संचालक कृषि ने 17 बोरी धान जब्त कर समिति में सुरक्षित रखवा दिया। इससे पहले शुक्रवार को प्रशासन की संयुक्त टीम ने ग्राम सिसरिंगा में कार्रवाई करते हुए टिकेश्वर यादव के गोदाम से 1100 कट्टा यानी 440 क्विंटल धान जब्त किया था। यहां अवैध धान भंडारण की सूचना मिलने के बाद टीम ने जांच की थी। जिले में अब तक अलग-अलग मामलों में कुल 2528 क्विंटल धान जब्त किया जा चुका है। इन मामलों में छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की टीमें धान खरीदी केंद्रों और भंडारण स्थलों की लगातार जांच कर रही हैं, ताकि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध भंडारण और पुराने धान की बिक्री के जरिए किसी तरह की गड़बड़ी न हो। शेयर करें Post navigation Raipur Latest News: पैरोल पर बाहर आया बंदी 18 साल से फरार, केंद्रीय जेल के अधीक्षक ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई शिकायत Dhamtari Latest News: मितानिनों के सम्मान समारोह में पहुंचे भूपेश बघेल, बोले- भाजपा से लोगों का हो रहा मोहभंग