Chhattisgarh Cabinet Meeting: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार, 18 नवंबर को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होगी। सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में सुबह 11:30 बजे से बैठक शुरू होगी। इसमें विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों के साथ धान खरीदी और विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, कैबिनेट का आधिकारिक एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। ऐसे में बैठक में किन प्रस्तावों पर चर्चा होगी और किन पर सरकार की मुहर लगेगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। 14 दिसंबर से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होना प्रस्तावित है। सत्र की तारीख नजदीक आने के साथ ही सरकार ने विधायी कामकाज और सदन की तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 18 नवंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में शीतकालीन सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले विधेयकों, सरकारी प्रस्तावों और अन्य विधायी कार्यों पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा सदन में उठने वाले सवालों और विभागीय तैयारियों की समीक्षा भी की जा सकती है। धान खरीदी से जुड़े मुद्दों पर भी हो सकता है विचार-विमर्श कैबिनेट बैठक में धान खरीदी से जुड़े विषय भी चर्चा के केंद्र में रह सकते हैं। राज्य में किसानों और धान खरीदी व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को देखते हुए इस संबंध में सरकार के स्तर पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होने की संभावना है। विभिन्न विभागों के प्रस्ताव भी रखे जा सकते हैं बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से भेजे गए प्रस्ताव भी मंत्रिपरिषद के सामने रखे जा सकते हैं। इनमें प्रशासनिक व्यवस्था, नीतिगत फैसलों और आम जनता से जुड़े विषय शामिल हो सकते हैं। जिन प्रस्तावों पर कैबिनेट की मंजूरी जरूरी होगी, उन पर मंत्रियों के बीच चर्चा के बाद निर्णय लिया जा सकता है। फिलहाल बैठक का आधिकारिक एजेंडा सामने नहीं आया है। ऐसे में बैठक के बाद होने वाले फैसलों और सरकार की ओर से जारी होने वाली जानकारी का इंतजार है। शेयर करें Post navigation Durg Yuva Mahotsav: दुर्ग में युवा उत्सव की तैयारी, जिला स्तर पर पहले और दूसरे स्थान पर आने वालों को मिलेगा राज्य स्तर पर मौका Chhattisgarh News: दिल्ली के भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की धमक, कोसा साड़ी से स्थानीय मसालों तक ग्रामीण उत्पादों की प्रदर्शनी