Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राजधानी में श्री पुनरासर बालाजी की भव्य ज्योत का आयोजन इस वर्ष चौथी बार किया जा रहा है। आगामी 6 दिसंबर को विधानसभा मार्ग स्थित अमर मैरिज पैलेस में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पिछले दिनों कमेटी के सदस्यों की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सभी सदस्य घर-घर जाकर हनुमान भक्तों को निमंत्रण देंगे और सवामणी प्रसाद के कूपन वितरित करेंगे।

कार्यक्रम में सामूहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। कोलकाता की श्री सीताराम सत्संग समिति दोपहर 1 बजे से सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत करेगी। वहीं, शाम 7:30 बजे श्री पुनरासर धाम के मुख्य पुजारी श्री रतनलाल बोथरा द्वारा बाबा की भव्य ज्योत प्रज्वलित की जाएगी।

आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में रमेश सोमानी, हेमंत तोतला, प्रहलाद पेड़ीवाल, पंकज पेड़ीवाल, अरविंद डागा, शिवनारायण मूंधड़ा, मनीष चांडक, मुकेश श्यामसुखा, संजय वैद, रमेश झंवर, सुरेश मोहता, पवन करनानी, संदीप डागा और रामेश्वर लाहोटी सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के बीकानेर जिले में श्री पुनरासर बालाजी धाम स्थित है। यहां हनुमान जी अपने वीर स्वरूप में विराजमान हैं। मान्यता के अनुसार, इस मंदिर में हनुमान जी के आदेश से ओसवाल समाज के बोथरा परिवार के सदस्य सेवा-पूजा करते हैं। पुनरासर बालाजी के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है और रायपुर में आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

शेयर करें

By admin