Chhattisgarh Jashpur News: जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छठ महापर्व के अवसर पर अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ कुनकुरी स्थित छठ घाट पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान दोनों ने जल में खड़े होकर विधि-विधान से छठी मैया की पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय सुबह अपनी पत्नी के साथ घर से छठ पूजा की सामग्री और प्रसाद से सजे सूप-दउरा लेकर घाट पहुंचे थे। यहां उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा की और भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल की तरह वे अपनी पत्नी के साथ छठ महापर्व मनाने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी आए हैं। यहां प्रत्येक वर्ष उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सभी का आशीर्वाद लेते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि आज छठ घाट का भूमिपूजन भी है। उन्होंने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि सभी के घरों में सुख-समृद्धि और खुशहाली आए। शेयर करें Post navigation Mahasamund Latest News: कंबल के सहारे जेल की ऊंची दीवार फांदकर भागे 4 कैदी, पांचवें की कोशिश नाकाम, वापस पकड़ा गया Bilaspur Latest News: लालखदान के संत नगर में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, मौके पर पहुंची पुलिस और FSL टीम