Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भिलाई नगर पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8.06 ग्राम चिट्टा (अफीम) बरामद किया गया है। पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ की कीमत 48 हजार रुपए बताई है। आरोपी की पहचान कमलेश साव उर्फ गणपत (21), निवासी रूआबांधा, भिलाई नगर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेक्टर-9 पानी टंकी के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ लेकर मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8.06 ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 649/2025 के तहत NDPS एक्ट की धारा 22(ख) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 13 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से मादक पदार्थों की अवैध बिक्री, भंडारण और तस्करी की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। शेयर करें Post navigation Mahadev Satta App Case: महादेव सट्टा एप मामले में बड़ा खुलासा! 33 ठिकानों पर CBI की रेड, कई सट्टेबाजी पैनल बंद Chhattisgarh Latest News: सौरभ चंद्राकर के खुलासे से खुली सट्टा नेटवर्क की परतें, 6 राज्यों में पैनल ऑपरेटरों के ठिकानों पर छापे