Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की है। मुख्यमंत्री साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि आशा, विश्वास, प्रेम और सद्भाव का उत्सव है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने और आपसी भाईचारे एवं एकता के साथ जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व छत्तीसगढ़ के हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। उन्होंने आशा जताई कि प्रदेश विकास, खुशहाली और उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे। शेयर करें Post navigation Bilaspur Latest News: 25 रुपये प्रति टन अवैध वसूली मामले में आरके जैन को राहत, हाईकोर्ट से खारिज हुई थी याचिका Kanker Latest News: ओडिशा से हरियाणा तक गांजा तस्करी का नेटवर्क, फॉर्च्यूनर में रखता था कई नंबर प्लेट