Chhattisgarh Surguja News: सरगुजा। अंबिकापुर की गांधीनगर पुलिस ने फरवरी 2026 से लापता नाबालिग को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से सकुशल बरामद किया है। पुलिस ने मामले में शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म करने के आरोप में 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता गर्भवती है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 16 फरवरी 2026 को नाबालिग अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी जानकारी जुटाई। तकनीकी विश्लेषण में आरोपी की लोकेशन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में मिली। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल पश्चिम बंगाल रवाना हुई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने शक्तिपुर थाना क्षेत्र के शिमूलदंगा गांव में आरोपी सुजाय मंडल (25), पिता उत्तम मंडल, को उसके कब्जे से नाबालिग को बरामद किया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर बहलाया और अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने पीड़िता को अपने पास रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि इस वजह से वह गर्भवती हो गई है। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 और 65(1) के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी हैं। आरोपी सुजाय मंडल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। शेयर करें Post navigation Chhattisgarh Latest News: केंद्र और राज्य के डीए में अंतर बरकरार, पेंशनरों को भी एरियर नहीं; सरकार से संशोधित आदेश की मांग Chhattisgarh Latest News: अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का नाम अब डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा, CM साय ने किया ऐलान