Chhattisgarh Korba News: कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे में एक युवक और युवती की मौत हो गई। कुसमुंडा-गेवरा मुख्य मार्ग पर एक्टिवा और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से दोनों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि एक्टिवा और बाइक सवार अपना संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहा भारी वाहन बाइक सवार युवक के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक्टिवा सवार युवती भी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल 112 और संजीवनी वाहन को सूचना दी। कुसमुंडा थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों और मृतकों की पहचान को लेकर जांच जारी है। शेयर करें Post navigation Chhattisgarh Latest News: झीरम घाटी हत्याकांड का जिक्र कर विजय शर्मा ने राहुल गांधी से पूछा- क्या सार्वजनिक बहस का साहस है? Rajnandgaon Latest News: मदद के नाम पर बाइक पर बैठाए दो अनजान व्यक्ति, रास्ते में युवक की तबीयत बिगड़ी और मोटरसाइकिल हुई गायब