Mahatari Vandana Yojana: रायपुर: दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को राज्य सरकार की ओर से बड़ा उपहार मिलने जा रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत नवंबर माह की 33वीं किस्त का अंतरण आज 3 नवंबर 2026 को राज्योत्सव समारोह के दौरान किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में सीधे राशि अंतरित की जाएगी। अमित शाह के आतिथ्य में होगा राशि अंतरण राज्योत्सव समारोह के मुख्य मंच से भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी की जाएगी। इस दौरान 67 लाख 40 हजार 410 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये की राशि अंतरित की जाएगी। 67 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा लाभ महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त के तहत ई-केवाईसी पूर्ण करा चुकीं प्रदेशभर की 67 लाख 33 हजार 502 महिला हितग्राहियों को लाभ मिलेगा। वहीं, नियद नेल्ला नार कैंप क्षेत्र की 6,908 महिलाओं को उनकी 13वीं किस्त की राशि प्रदान की जाएगी। इस तरह कुल 67 लाख 40 हजार 410 महिलाओं को इस चरण में लाभ मिलेगा। 32 किस्तों में दी जा चुकी है 20 हजार करोड़ से ज्यादा राशि छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू है। योजना की पहली किस्त 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदान की गई थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अब तक 32 किस्तों के माध्यम से महिलाओं को कुल 20 हजार 717.87 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है। 33वीं किस्त के बाद बढ़ेगा कुल आंकड़ा 33वीं किस्त की राशि के अंतरण के बाद महतारी वंदन योजना के तहत दी गई कुल सहायता राशि बढ़कर 21 हजार 350.50 करोड़ रुपये हो जाएगी। सरकार की इस निरंतर वित्तीय सहायता से प्रदेश की महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ परिवार की आर्थिक गतिविधियों में भी योगदान दे रही हैं। पोर्टल और मोबाइल ऐप से मिलेगी जानकारी हितग्राही महिलाएं भुगतान की स्थिति और अन्य जानकारी महतारी वंदन योजना के आधिकारिक पोर्टल तथा प्ले स्टोर पर उपलब्ध मोबाइल ऐप के माध्यम से प्राप्त कर सकती हैं। शेयर करें Post navigation Durg Latest News: नक्शा-बटांकन और फौती नामांतरण के मामले लंबित, तीन दिन में जवाब देने के निर्देश Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा नीति पर CM साय ने किया पुस्तक का विमोचन, निवेश के नए अवसरों पर फोकस