Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राज्योत्सव की तैयारियों के बीच शनिवार सुबह रायपुर कलेक्ट्रेट परिसर में एक कर्मचारी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान कलेक्ट्रेट में चौकीदार के रूप में कार्यरत दिनेश कुमार पटेल (50) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिसर में मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, दिनेश कुमार पटेल पिता प्रभु राम पटेल, श्री साईं नगर, बोरिया खुर्द स्थित आरडीए कॉलोनी के निवासी थे। शुरुआती जानकारी में उनके कर्ज और लोन से परेशान होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि उन पर 20 लाख रुपये से अधिक का कर्ज था। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है, इसलिए आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। सिविल लाइन थाना प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि शनिवार सुबह घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। शेयर करें Post navigation Raipur Latest News: आयुष्मान अस्पताल के सामने नाली में पड़ा मिला भ्रूण, स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना Chhattisgarh Latest News: तूफान से फसल बर्बादी का होगा सर्वे, प्रभावित किसानों को राहत देने की तैयारी