Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में धान और सब्जियों की फसलों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। इस बीच आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में फसल नुकसान का आकलन अनावरी रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा। पात्र किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) 6-4 के प्रावधानों के तहत मुआवजा दिया जाएगा। मंत्री टंकराम वर्मा के अनुसार, प्रदेश में चक्रवात के प्रभाव से बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने प्रदेश में 44 प्रतिशत बारिश होने की जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, कुछ स्थानों पर धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन करने के बाद नियमानुसार पात्र किसानों को राहत राशि देने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। वहीं, प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल को लेकर भी मंत्री ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हजारों पटवारी पिछले 15 दिनों से हड़ताल पर हैं। मंत्री के मुताबिक, पटवारी व्हाट्सऐप पर आवेदन देकर हड़ताल पर चले गए, जबकि उन्हें अपनी मांगों और समस्याओं को सरकार के सामने रखना चाहिए था। उन्होंने कहा कि हड़ताल पर जाने से पहले बातचीत की जाती तो समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयास किया जा सकता था। मंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान में धान खरीदी के लिए गिरदावरी का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। ऐसे में पटवारियों की हड़ताल से राजस्व संबंधी काम प्रभावित होने की आशंका है। गिरदावरी के जरिए फसलों और कृषि भूमि से जुड़ी जानकारी दर्ज की जाती है, जिसका उपयोग धान खरीदी समेत विभिन्न सरकारी प्रक्रियाओं में किया जाता है। शेयर करें Post navigation Chhattisgarh Latest News: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई, रिश्वत मामले में पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी सस्पेंड Chhattisgarh Latest News: दिल्ली रैली के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता अपने संसाधनों से जाएंगे, ट्रेन रद्द होने पर बैज ने सरकार को घेरा