Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र के रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी साहिल सोनकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, श्याम कश्यप की हत्या की नीयत से हमला किया गया था और इसके लिए आरोपियों को पांच लाख रुपये देने का लालच दिया गया था। मामले में पुलिस पहले ही नितिन टेकाम और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 की सुबह करीब 6:45 बजे श्याम कश्यप मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। रेलवे अस्पताल के पास तीन नकाबपोश युवक डंडे और नुकीली वस्तु लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ मारपीट की। घटना की शिकायत तारबाहर थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में इस्तेमाल बाइक की पहचान की। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि गौरेला-पेंड्रा निवासी दीपक तिवारी ने श्याम कश्यप की हत्या के लिए पांच लाख रुपये देने का लालच दिया था। इसके बाद आरोपी बिलासपुर पहुंचे और कथित तौर पर दीपक तिवारी के इशारे पर श्याम कश्यप पर हमला किया। मामले में फरार आरोपी साहिल सोनकर निवासी समता नगर, गौरेला, जिला जीपीएम की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसके घर पहुंचने के दौरान घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर श्याम कश्यप पर डंडे से हमला करने की बात स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल डंडा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5), 61(2), 109 एवं 55 के तहत कार्रवाई की है। मामले में पुलिस अब हमले की पूरी साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। शेयर करें Post navigation Raipur News: 10वीं पास दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए नौकरी का अवसर, 31 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला Balrampur News: प्रभारी DEO मनीराम यादव पर गंभीर आरोप, जांच समिति ने निलंबन की अनुशंसा की