Chhattisgarh Balrampur News: बलरामपुर। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव पर 4.51 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर द्वारा गठित जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में संबंधित अधिकारी के निलंबन के साथ संबंधित बैंक खाते को होल्ड करने की अनुशंसा की है। जिले में पदस्थापना के बाद प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव की कार्यप्रणाली को लेकर कई तरह के सवाल उठाए गए थे। उनके खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की थी। जांच समिति की रिपोर्ट सामने आने के बाद अधिकारी के खिलाफ निलंबन की अनुशंसा की गई है। साथ ही कथित वित्तीय अनियमितता से जुड़े बैंक खाते को होल्ड करने की भी सिफारिश की गई है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन की ओर से की जाने वाली कार्रवाई का इंतजार है। इस मामले को लेकर जिले की प्रभारी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। शेयर करें Post navigation Bilaspur News: मॉर्निंग वॉक पर कांग्रेस नेता पर हमला, हत्या के लिए 5 लाख रुपये देने का आरोप Durg News: H1N1 वायरस की पुष्टि के बाद बढ़ी निगरानी, परिवार के सदस्यों के लिए गए सैंपल