Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सोमवार (3 अगस्त) से एक बार फिर सहयोग केंद्र की शुरुआत होने जा रही है। 3 से 7 अगस्त तक राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री यहां मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके समाधान की दिशा में पहल करेंगे। सहयोग केंद्र के प्रभारी सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि सहयोग केंद्र में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक संबंधित मंत्री प्रदेशभर से आने वाले लोगों की समस्याएं सुनेंगे। सुनवाई के लिए इच्छुक लोगों को दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के बाद टोकन जारी किए जाएंगे और उसी क्रम के अनुसार सुनवाई की जाएगी। इन मंत्रियों की रहेगी मौजूदगी 3 अगस्त: गुरु खुशवंत साहेब 4 अगस्त: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल 5 अगस्त: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव 6 अगस्त: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा 7 अगस्त: कृषि मंत्री रामविचार नेताम भाजपा का कहना है कि सहयोग केंद्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। शेयर करें Post navigation Raipur News: अग्रिम कर हस्तांतरण पर CM साय का स्वागत: ₹3,602 करोड़ से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार Bilaspur News: IPS रतनलाल डांगी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पीड़िता, IAS अधिकारी से जांच कराने की मांग