Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव में अधिवक्ता अनुराग बाजपेयी ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें 380 मतों के अंतर से विजयी घोषित किया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। शनिवार को हुए मतदान में कुल 2446 मतदाताओं में से 1819 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 17 मत डाक मतपत्र के माध्यम से डाले गए। मतदान के बाद मतपेटियां सिविल लाइन थाना में सुरक्षित रखी गई थीं। रविवार सुबह प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतगणना शुरू हुई और देर शाम सभी प्रमुख पदों के परिणाम घोषित किए गए। चुनाव परिणाम के अनुसार धनंजय सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राधा रजक उपाध्यक्ष (कनिष्ठ महिला), विवेक पांडेय सचिव, शंकर चतुर्वेदानी सह सचिव, मनोज सिंह ठाकुर ग्रंथालय सचिव, श्वेता शास्त्री कोषाध्यक्ष तथा दिग्दर्शक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव पद पर निर्वाचित हुए। महिला आरक्षित कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हेमलता साहू और प्रतीक्षा सिंह ने जीत हासिल की। परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और समर्थकों ने बाजा-गाजा के साथ खुशी मनाई। इसके बाद सभी न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया। शेयर करें Post navigation Durg News: दुर्ग में 4 करोड़ के लेनदेन विवाद में जानलेवा हमला, युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, 5 आरोपी गिरफ्तार Bilaspur News: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मालिक की मौत के बाद वारिसों से नहीं वसूला जा सकता सर्विस टैक्स