Chhattisgarh Raigarh News: रायगढ़। जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र स्थित बघनपुर के वान्या कुंज फ्यूल्स (एचपी पेट्रोल पंप) पर एक कार चालक ₹5,100 का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार हो गया। घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक ने कोतरा रोड थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए चालक के खिलाफ कार्रवाई और बकाया राशि दिलाने की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 24 जुलाई 2026 की रात करीब 1:38 बजे एक सफेद रंग की हुंडई कार पेट्रोल पंप पर पहुंची। चालक ने कर्मचारियों से वाहन में ₹5,100 का पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल भरने के बाद जब कर्मचारियों ने भुगतान मांगा तो वह बहाने बनाने लगा। इसी दौरान उसने अचानक कार तेज रफ्तार से रायगढ़ की ओर दौड़ा दी और मौके से फरार हो गया। कर्मचारियों के संभलने से पहले ही कार राष्ट्रीय राजमार्ग-49 की ओर निकल चुकी थी। पेट्रोल पंप प्रबंधन के मुताबिक, चालक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कार की नंबर प्लेट पर कवर लगा रखा था, जिससे वाहन का पंजीयन नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे सका। हालांकि, पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कार के आने, पेट्रोल भरवाने और बिना भुगतान किए फरार होने तक की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। पेट्रोल पंप संचालक तरुण पटेल ने पुलिस को सौंपे आवेदन में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने तथा बकाया राशि दिलाने की मांग की है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी हुई है। शेयर करें Post navigation Ambikapur News: खेलने निकला था 9वीं का छात्र, अगले दिन पहाड़ी पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी