Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सोमवार को भाजपा कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में संगठनात्मक और राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया जा रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, अजय जामवाल और पवन साय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने के साथ आगामी कार्यक्रमों और रणनीति पर चर्चा की जा रही है। जानकारी के अनुसार, बैठक में प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालात, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आने वाले समय की रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है। साथ ही समसामयिक और राजनीतिक मुद्दों पर पार्टी का रुख तय करने पर भी चर्चा हो रही है। भाजपा नेतृत्व की इस अहम बैठक को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शेयर करें Post navigation Raipur News: 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य शूटिंग मीट का समापन, DGP ने विजेता निशानेबाजों को किया सम्मानित Bilaspur News : पत्नी को जिंदा जलाने के दोषी अजय ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, उम्रकैद की सजा बरकरार