Gariaband News: गरियाबंद। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व और गरियाबंद पुलिस की संयुक्त टीम ने वन तस्करों और वन्यजीव शिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध सागौन लकड़ी, फर्नीचर और शिकार सामग्री जब्त की है। ओडिशा सीमा से लगे साहेबिनकछार गांव में की गई छापेमारी के दौरान करीब 6 लाख रुपये मूल्य की सागौन लकड़ी बरामद की गई। कार्रवाई में स्निफर डॉग “टीना” ने भी अहम भूमिका निभाई। वन विभाग के अनुसार, कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपियों ने सागौन स्लीपर, बीजा लकड़ी और आरा मशीनों को घरों, बाड़ियों और पानी से भरे तालाबों में छिपा दिया था। हालांकि टीम ने तलाशी अभियान चलाकर 193 नग सागौन स्लीपर, 4.56 घन मीटर लकड़ी, पेट्रोल चालित आरा मशीन और हाथ आरे बरामद कर जब्त कर लिए। जांच के दौरान वन्यजीव शिकार में उपयोग होने वाले जाल, पोटाश बम और अन्य उपकरण भी मिले हैं। मामले में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वन विभाग का कहना है कि अभयारण्य क्षेत्र में तस्करी और शिकार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। शेयर करें Post navigation एफ/जी ग्रेड कोयला बेचकर भर दिया मिलावटी माल, सकरी पुलिस की कार्रवाई में 6 दबोचे गए CG Durg News: हाथ में कोल्ड ड्रिंक की बोतल, खदान से मिला मासूम का शव