Chhattisgarh Bhilai News: भिलाई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा को पानी से साफ कर पुष्पमाला अर्पित की। सांसद विजय बघेल ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर को देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सांसद ने कहा कि पूर्व विधायक स्वर्गीय विद्यारतन भसीन के कार्यकाल में लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण किया गया था। शास्त्री जयंती के अवसर पर प्रतिमा की साफ-सफाई कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करना गौरव का विषय है। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। स्वच्छता अभियान और सेवा कार्य में भाजपा महिला मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद भोजराज सिन्हा, मंडल अध्यक्ष दीपक भोण्डेकर, अस्पताल अध्यक्ष नरेंद्र श्रीवास्तव, शारदा गुप्ता, विशाल दीप नायर, विजय साहू, शंकर लाल देवांगन, विनोद उपाध्याय, अमित मिश्रा, हरिओम चौहान, जगदीश कर्मकार, दिलीप टंडन, सूर्या बघेल, गीता विश्वकर्मा, दिनु नायर, निर्मल सिंह, सरला आचार्य, धनेश्वर चौहान, विष्णु मिश्रा, कमलेश दुबे, धर्मेंद्र मिश्रा, रूपराम साहू, दिनेश सिंह, रघुनाथ भानु प्रताप राजभर, राजेश सिंह, वीरेंद्र साहू, धर्मेंद्र पाण्डेय, मनोज गुप्ता, दिलीप शर्मा, दशरथ भोई, प्रकाश सावंत, राजेश जैन, के.के. वर्मा, अवधेश पाण्डेय, विक्रांत ठाकुर, रजनीकांत अग्रवाल, मुकेश सिंह, मोहन राव, ज्योति सोनी, बी. व्यास बांधे, रमेश दादर, सूर्यकांत पाण्डेय, रुद्रमूर्ति, अभिषेक वर्मा, परमजीत सिंह, पंकज शर्मा, अभिषेक शर्मा, निर्मला नायडू, अनुपमा शुक्ला और निहारिका मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अस्पताल स्टाफ की ओर से डॉ. मंजु राठौर, सुशीला चौरसिया, रामेश्वरी चंद्रा, अल्का गायकवाड़, पूजा साहू, रेणुका वासनिक, सत्यजीत सिंह, योगेश कुमार, राजू राव, रणधीर राव और मुकुंद जंघेल सहित अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे। शेयर करें Post navigation Raipur News: बुजुर्गों के लिए निःशुल्क बस पास योजना को मिला विश्व रिकॉर्ड, केदार कश्यप बोले- सम्मान और संवेदनशीलता हमारी प्राथमिकता Durg News: उतई में विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाई गई गांधी जयंती, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल