Chhattisgarh Abhanpur News: अभनपुर। गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के ग्राम टीला स्थित निर्माणाधीन एनीकट के पास महानदी में एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। हाल ही में एनीकट क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी थी, ऐसे में महिला के बाढ़ के पानी में बहकर आने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल से गुजर रहे ग्रामीणों ने महानदी किनारे महिला का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में महिला की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है और शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस महिला की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही महिला की मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। शेयर करें Post navigation Raipur News: गंदे पानी की टंकी में गणेश प्रतिमा विसर्जन का आरोप, रायपुर की ग्रीन पैराडाइज कॉलोनी में आक्रोश Gariyaband News: मदनपुर छात्रावास में 9वीं के दो छात्रों के झुलसने का मामला, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप