Chhattisgarh Dhamtari News: धमतरी। छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। धमतरी जिले में मृत व्यक्ति का शव लेकर रायपुर से जगदलपुर जा रही एम्बुलेंस संबलपुर के पास हादसे का शिकार हो गई। वहीं सूरजपुर जिले में देर रात बाइक सवार युवक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। धमतरी जिले में संबलपुर के पास शव लेकर जा रही एम्बुलेंस पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद ट्रैक्टर से जा भिड़ी। हादसे में एम्बुलेंस में सवार नर्स शबनम खान की मौके पर ही मौत हो गई। शबनम खान जगदलपुर के महारानी अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थीं। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं दूसरा हादसा सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के पर्री गांव में हुआ। यहां देर रात बाइक सवार एक युवक बाइक समेत कुएं में जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार मृतक ओढ़गी क्षेत्र के घुई गांव का रहने वाला था। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। शेयर करें Post navigation Raipur News: महानदी विवाद पर आज दिल्ली में मंथन, अमित शाह की अध्यक्षता में होगी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच चर्चा Kanker News: मोदे गांव में पारंपरिक अंदाज में हुआ कलेक्टर का स्वागत, ग्रामीणों के साथ मांदरी नृत्य में थिरके कुंदन कुमार