Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर के डुमरतराई स्थित साहू पारा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पति ने चरित्र पर शक को लेकर अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में पत्नी और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर जान देने का प्रयास किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला माना थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार बालोद निवासी भुनेश्वर साहू साहू पारा में किराए के मकान में रह रहा था। देर रात विवाद के बाद उसने अपनी पत्नी खिलेश्वरी साहू और दो बच्चों आशीष साहू (10) तथा ज्ञान साहू (8) पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेज दिया है। घटनास्थल को सील कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल वारदात के पीछे के पूरे कारणों और घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है। शेयर करें Post navigation Balrampur News: चंदौरा में गौ-हत्या के आरोप पर पुलिस से कार्रवाई की मांग, चौकी प्रभारी ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया भरोसा Janjgir-Champa News: शबरी पुल पर 6 फीट ऊपर बह रहा महानदी का पानी, बाढ़ प्रभावित इलाकों में SDRF तैनात