Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। सड़क हादसे के बाद दिल्ली में उपचार और स्वास्थ्य लाभ ले रहे छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव 23 सितंबर को रायपुर लौटेंगे। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक वे बुधवार रात करीब 8 बजे दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगे और उनके पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से एयरपोर्ट पर स्वागत की तैयारी है। किरण सिंह देव की वापसी के साथ ही उनके स्थान पर नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लगता नजर आ रहा है। वापसी के बाद वे छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे। हाल के दिनों में भाजपा की ओर से प्रदेश संगठन से जुड़े काम भी उनके नाम और सहमति के साथ सामने आए हैं। बता दें कि 29 जुलाई को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में झांसी-ललितपुर हाईवे पर किरण सिंह देव की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। वे परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौट रहे थे, तभी उनका वाहन ट्रक से टकरा गया था। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए झांसी ले जाया गया और बाद में दिल्ली रेफर किया गया। दिल्ली में उनके उपचार और स्वास्थ्य लाभ के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई पार्टी नेताओं ने उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली। सितंबर में भी पार्टी नेताओं की ओर से दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ निवास में उनसे मुलाकात की जानकारी सामने आई थी। शेयर करें Post navigation Durg News: पैसे की जरूरत में BTech छात्र-छात्रा बने चैन स्नैचर, सुबह टहलने वाली बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे शिकार Khairagarh News: जालबांधा शासकीय महाविद्यालय को मिलेगा स्थायी भवन, निर्माण के लिए 4.66 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति