Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में योग को बढ़ावा देने और इसे स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि प्रदेश में योग के विस्तार और इसके माध्यम से उपचार को बढ़ावा देने के लिए पहले चरण में 1800 योग शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में संचालित चार नेचुरोपैथी महाविद्यालयों में से एक में योग का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के सभी वेलनेस सेंटरों में योग के माध्यम से उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम किया जाएगा। सरकार की योजना योग को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़कर लोगों तक इसका लाभ पहुंचाने की है।

सरकार के फैसले के तहत प्रदेश के सभी स्कूलों और छात्रावासों में योग की एक कक्षा संचालित की जाएगी। छात्रावासों में रहने वाले बच्चों को योग का प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति भी की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, पहले चरण में 1800 योग शिक्षकों की नियुक्ति या व्यवस्था के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके माध्यम से विद्यार्थियों और छात्रावासों में रहने वाले बच्चों को नियमित रूप से योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शेयर करें

By admin