Rashifal News: 5 सितंबर 2026, शनिवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रात 9 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 31 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज गोगानवमी का पर्व भी मनाया जाएगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए दिन अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार आज का राशिफल।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आपका सहयोग जीवनसाथी के काम में काफी मददगार साबित होगा। रोजगार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी व्यक्ति से आपकी दोस्ती हो सकती है और आपके सरल स्वभाव से लोग प्रभावित होंगे। माता-पिता का सहयोग आपके कार्यों में मिलता रहेगा। व्यापार में रोज की अपेक्षा बेहतर परिणाम मिलने के योग हैं। छात्र करियर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों से सलाह ले सकते हैं।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। घर में नन्हे मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बन सकता है। आपके सामने आने वाली चुनौतियों का आप डटकर सामना करने में सफल होंगे। हाल ही में नया काम शुरू करने वाले लोगों को अपने काम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आसपास होने वाले किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। लवमेट से बातचीत करते समय अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 3

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने काम पर पूरा फोकस रखेंगे तो कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने के बजाय सोच-समझकर लें। आपके सामाजिक कार्यों से लोग प्रभावित होंगे। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा और किसी नए प्रोजेक्ट पर काम मिल सकता है। इसे पूरी लगन और मेहनत से पूरा करेंगे। शाम को दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने का प्लान बन सकता है। इम्युनिटी बेहतर रखने के लिए योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। बाहर का तला-भुना और ऑयली खाना खाने से बचें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 1

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोगों की किसी प्रॉपर्टी डीलर से बातचीत हो सकती है। जिन लोगों का आज जन्मदिन है, वे साथियों के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा और किसी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 9

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। जिस बात को लेकर आप काफी समय से परेशान थे, उससे राहत मिल सकती है। अपनी समस्या किसी व्यक्ति के साथ साझा करते समय सोच-समझकर बात करें। कोई भी फैसला समझदारी से लें। माता-पिता बच्चों के साथ शॉपिंग मॉल घूमने जा सकते हैं, जिससे बच्चों में उत्साह रहेगा। छात्र पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे। नवविवाहित दंपति परिवार के साथ मंदिर जाने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए सफलता के योग बने हुए हैं।
शुभ रंग: मजेंटा | शुभ अंक: 9

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। किसी विशेष परिस्थिति में सही निर्णय लेने की आपकी क्षमता समस्या का समाधान निकालने में मदद करेगी। अगर आप काफी समय से किसी खास व्यक्ति से मिलने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है। परिवार में चल रही अनबन दूर होगी और लोगों के बीच फिर से तालमेल बन सकता है। समाज में नए लोगों से पहचान होगी, जिससे भविष्य में लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा और इसे पूरा करने को लेकर आप उत्साहित रहेंगे।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 2

तुला राशि: आज का दिन नई उमंग से भरा रहने वाला है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क होगा, जिससे आपको कुछ नया सीखने और उसे जीवन में अपनाने का अवसर मिलेगा। बेवजह समय बर्बाद करने से बचें और खुद को किसी न किसी काम में व्यस्त रखें। जहां तक संभव हो, दूसरों की सहायता भी करें। आपके अच्छे व्यवहार से समाज के लोग खुश होंगे और आपकी तारीफ करेंगे। काम अधिक होने के कारण मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखने से कार्य पूरे हो जाएंगे। किसी काम में जीवनसाथी की मदद काफी कारगर साबित हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। दिनभर कई छोटे-मोटे कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। भागदौड़ के कारण थकान महसूस हो सकती है, लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। आपके अच्छे व्यवहार से कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। महिलाएं घर के कामों में व्यस्त रहेंगी। कई दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा होने के योग हैं। नया वाहन खरीदने को लेकर जीवनसाथी से सलाह कर सकते हैं।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 3

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। माता के साथ उनकी पसंदीदा जगह पर घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोई व्यक्ति आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है, इसलिए आसपास की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। सोची हुई कार्य योजनाओं को पूरा करने में सफलता मिलेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्य तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति लापरवाही करने से बचना चाहिए।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 7

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। अपने जरूरी कामों को समय पर पूरा करेंगे तो बिना किसी बड़ी रुकावट के कार्य पूरे हो जाएंगे। इस राशि के सिंगर्स का कोई गाना लोगों को काफी पसंद आ सकता है। क्रिकेट से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने वाला साबित हो सकता है। समाज सेवा करने का अवसर मिलेगा। बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं को अपनी मेहनत और बढ़ाने की जरूरत है, अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं।
शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 7

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशी का माहौल रहेगा। आप किसी बात को लेकर मन ही मन प्रसन्न रहेंगे। आपके अच्छे विचार लोगों को काफी पसंद आएंगे और लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए योग करें। फिल्म जगत से जुड़े लोगों को कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। शाम को दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। लवमेट के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 6

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। अधिक काम के कारण व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन आप कुछ समय निकालकर घर के बड़े-बुजुर्गों के साथ वक्त बिताएंगे और पुरानी यादों को ताजा करेंगे। सहकर्मियों के काम में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलने से आप अधिक ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। आपके सहयोग से किसी मित्र को आर्थिक मदद मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आने के योग हैं।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 5

शेयर करें

By admin