Aaj Ka Rashifal: आज पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आज रात 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। वहीं दोपहर बाद 3 बजकर 44 मिनट तक हर्षण योग रहेगा और रात 11 बजकर 5 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। जन्माष्टमी के साथ आज कालाष्टमी भी है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के चलते आज का दिन कुछ राशियों के लिए सफलता और धनलाभ लेकर आ सकता है, जबकि कुछ लोगों को काम और स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मेष से मीन राशि तक आज का राशिफल। मेष राशि। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपका काम आसानी से पूरा होगा और किसी योजना की शुरुआत करने के लिए भी दिन अनुकूल है। आप जीवनसाथी के साथ किसी वैवाहिक उत्सव में शामिल हो सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी मित्र से हुई गलतफहमी बातचीत के जरिए दूर होगी। घर में नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें आप अच्छी तरह निभाएंगे। विवाहित लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा और जीवनसाथी को खुश करने के लिए नई गाड़ी गिफ्ट करने का विचार बन सकता है। शुभ रंग – पीच | शुभ अंक – 7 वृष राशि। वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, वरना कुछ लोग आपकी बातों का विरोध कर सकते हैं। काम से समय निकालकर बच्चों के साथ वक्त बिताएंगे। कर्मचारियों को ऑफिस में बॉस से प्रशंसा मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। लवमेट के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। जरूरतमंद की मदद के लिए भी आप आगे आएंगे। शुभ रंग – गोल्डन | शुभ अंक – 3 मिथुन राशि। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं। जहां जरूरत होगी, वहां आप समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। अपनी योग्यता के दम पर परिवार का नाम रोशन करेंगे। कोई करीबी व्यक्ति आपकी खुशियों को दोगुना कर सकता है। हालांकि लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान रद्द करना पड़ सकता है। शुभ रंग – सिल्वर | शुभ अंक – 7 कर्क राशि। कर्क राशि वालों का दिन नई उमंगों से भरा रहेगा। आपकी मेहनत के अनुरूप आपको लाभ मिलने के योग हैं। संतान की सफलता पर बधाई देने के लिए लोग आपके घर आ सकते हैं। काफी समय से रुका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। दैनिक कार्य आसानी से पूरे होंगे और घर में स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। दोस्तों के साथ खुशमिजाज और दोस्ताना व्यवहार रहेगा। पड़ोसी भी आपके कार्यों की तारीफ कर सकते हैं। बच्चे आपके बिजनेस में पूरा सहयोग करेंगे। पुराने मित्रों के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। शुभ रंग – सफेद | शुभ अंक – 8 सिंह राशि। सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। रिश्तेदारों के साथ रिश्तों को फिर से मजबूत करने का मौका मिलेगा। ऑफिस में मशीनों की खराबी परेशानी का कारण बन सकती है। किसी परिस्थिति से घबराकर भागने के बजाय उसका समाधान निकालना आपके लिए बेहतर रहेगा। अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपके और परिवार के जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार के साथ रात में बाहर डिनर का प्लान बन सकता है। शुभ रंग – लाल | शुभ अंक – 2 कन्या राशि। कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज किया गया निवेश भविष्य में समृद्धि और आर्थिक स्थिति में लाभ पहुंचा सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे और नई योजनाएं बन सकती हैं। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। दोस्तों के साथ अपने रवैये पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। संगीत के क्षेत्र में रुचि रखने वालों को किसी शो में गाने का मौका मिल सकता है और लोगों से तारीफ मिलेगी। महिलाओं को किचन में काम करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। शुभ रंग – ग्रे | शुभ अंक – 3 तुला राशि। तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। दिल की बजाय दिमाग का इस्तेमाल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नए बिजनेस की शुरुआत करने वालों के लिए दिन शुभ है। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। यात्राओं से व्यावसायिक रिश्तों में सुधार हो सकता है। लंबे समय से जिस काम का इंतजार था, वह आज पूरा हो सकता है। छात्रों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा और कंप्यूटर कोर्स जॉइन करने का मन बन सकता है। शुभ रंग – पर्पल | शुभ अंक – 1 वृश्चिक राशि। वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने से बचना चाहिए। परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। व्यावसायिक साझीदारों का सहयोग मिलेगा, जिससे रुके हुए काम पूरे होते जाएंगे। विरोधी आपसे दूरी बनाकर रहेंगे और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। ऑफिस के काम को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन भरी यात्रा हो सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। शुभ रंग – गुलाबी | शुभ अंक – 2 धनु राशि। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है और घर में उत्साह का माहौल रहेगा। हालांकि लेन-देन से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। राजनीति से जुड़े लोग आज सभा आयोजित कर सकते हैं, जिसमें महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। सरकारी कामों में दस्तावेज पूरे न होने के कारण थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन जल्द ही समस्याएं दूर होने के योग हैं। लवमेट आपकी खुशियों को दोगुना कर सकते हैं। शुभ रंग – काला | शुभ अंक – 4 मकर राशि। मकर राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। कई वर्षों की मेहनत का फल आज मिल सकता है। दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी और काम में मन लगेगा। स्टील के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए लाभ के योग हैं। कपड़े का व्यापार करने वालों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा और व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। आप अपनी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखेंगे। शुभ रंग – पीला | शुभ अंक – 5 कुंभ राशि। कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सफलता के योग हैं। समाज में आपके कामों की तारीफ होगी और सम्मान बढ़ेगा। आपकी अच्छी कार्यशैली से दूसरे लोग भी प्रेरणा लेंगे। परिवार में आपकी बातों को महत्व दिया जाएगा। हालांकि आज किसी तरह की लापरवाही न बरतें। दूर रहकर नौकरी करने वाले लोगों को परिवार से मिलने का मौका मिल सकता है। शुभ रंग – भूरा | शुभ अंक – 5 मीन राशि। मीन राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपका अच्छा व्यवहार आपको लोगों का प्रिय बनाएगा। कुछ छिपे विरोधी आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं, इसलिए उनकी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर होगा। बिजनेस में निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और जूनियर्स भी आपसे बहुत कुछ सीखेंगे। अविवाहित लोगों के लिए शादी का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। परिवार में सुख का वातावरण रहेगा और छात्रों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। शुभ रंग – मैरून | शुभ अंक – 8 शेयर करें Post navigation Aaj Ka Rashifal: सिंह-धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, कन्या-मिथुन को रहना होगा सतर्क, जानें सभी राशियों का हाल