Chhattisgarh Dhamtari News : धमतरी। छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रही जुए की महफिल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर 6 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 55 हजार 600 रुपए नगद बरामद किए गए हैं। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के जालमपुर वार्ड का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक मकान में जुआ खेला जा रहा है और बड़ी रकम दांव पर लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई से जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 55 हजार 600 रुपए नगद बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी धमतरी के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। धमतरी पुलिस की इस कार्रवाई से जुआ-सट्टा गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। शहर से लेकर ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों तक जुआ-सट्टा चलाने वालों पर पुलिस की नजर है और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। शेयर करें Post navigation Dhamtari News: 105 साल पुराने बांके बिहारी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, चढ़ाया गया 5 किलो का लड्डू भोग Rajnandgaon News: अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम की बदहाल तस्वीर, एस्ट्रोटर्फ में जमी काली मिट्टी साफ कर रहे खिलाड़ी