Chhattisgarh Dhamtari News : धमतरी। देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में धमतरी के प्रसिद्ध 105 वर्ष पुराने बांके बिहारी मंदिर में भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। सुबह से ही मंदिर में भगवान बांके बिहारी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई है और मंदिर परिसर कृष्ण भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए मंदिर में सुबह से ही विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। श्रद्धालु पूजा-पाठ और विधि-विधान के साथ नंदलाल के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण को 5 किलो मोतीचूर के लड्डू का विशेष भोग अर्पित किया गया है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि सुबह से ही व्रती श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। दिनभर भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहेगा। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें भजन, पूजा-पाठ और यज्ञ के साथ छोटे बच्चों और उनके परिजनों के लिए दीप सजाओ तथा राधा-कृष्ण सज्जा जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। मंदिर में रात 12 बजे तिथि के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव विधि-विधान से मनाया जाएगा। भगवान के जन्म के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन की व्यवस्था रहेगी। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में भक्तों में खासा उत्साह है और पूरा परिसर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से सराबोर नजर आ रहा है। शेयर करें Post navigation Kanker News: वनाधिकार पट्टे के लिए जंगल की कटाई? कच्छ डोंगरी में 500 से ज्यादा इमारती पेड़ काटने का आरोप Dhamtari News: मकान में सजी थी जुए की महफिल, पुलिस ने दबिश देकर 6 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा