Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दूध, दही, मक्खन समेत खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार केवल एनालॉग पनीर ही नहीं, बल्कि सभी खाने-पीने की वस्तुओं में मिलावट के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और खाद्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। रेलवे स्टेशन पर 500 किलो पनीर जब्त होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि रेलवे परिसर से जुड़े मामलों में अधिकार क्षेत्र की वजह से तकनीकी दिक्कतें आती हैं। इसके बावजूद विभाग कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “वे डाल-डाल हैं तो हम पाट-पाट हैं।” मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों द्वारा स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन पर मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने बताया कि इस विषय पर मुख्यमंत्री से चर्चा हो चुकी है और सरकार मामले पर गंभीरता से विचार कर रही है। वहीं 2028 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जीत के दावे पर तंज कसते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता आपसी खींचतान में उलझे हुए हैं और पार्टी कभी एकजुट होकर काम नहीं कर सकती। रायपुर कमिश्नरेट के विस्तार को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पत्र पर उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता की सुरक्षा और हितों से जुड़े मुद्दों को उठाना होता है, इसलिए कांग्रेस को उनकी आलोचना करने के बजाय उनसे सीख लेनी चाहिए। शेयर करें Post navigation Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट Kabirdham News: 129 स्कूलों में बनेंगे सर्वसुविधायुक्त शौचालय, हजारों छात्राओं को मिलेगा सीधा लाभ