Chhattisgarh Durg News : दुर्ग। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नारधा में मंगलवार सुबह मोटरसाइकिल के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गुस्साए एक अधेड़ ने गांव के ही युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 10:30 से 11:00 बजे के बीच सतनामी पारा निवासी अरविंद चतुर्वेदी (50-52 वर्ष) ने भीषम गायकवाड़ (35 वर्ष) पर पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू से कई वार किए। गंभीर हालत में भीषम को मुरमुंदा स्थित कर्मा हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक भीषम गायकवाड़ ने आरोपी से एक मोटरसाइकिल ली थी। आरोपी लंबे समय से बाइक वापस मांग रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और आवेश में आकर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। घटना की सूचना सबसे पहले डायल 112 को मिली। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया, जिसके बाद जामुल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। शेयर करें Post navigation Jagdalpur News : बस्तर में आई फ्लू का बढ़ता प्रकोप, एक महीने में 600 से ज्यादा लोग संक्रमित Durg News : दुर्ग पुलिस का तड़के सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मियों ने घर-घर की जांच, 7 वारंटी गिरफ्तार