Chhattisgarh Kanker News: कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग अभियान के दौरान जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में करीब 3 किलो वजनी प्रेशर कुकर IED बरामद किया गया। सुरक्षा बलों की सतर्कता से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। बरामद विस्फोटक को बम निरोधक दस्ते (BDS) ने सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखंडी और हिंदुर के बीच स्थित जंगल-पहाड़ी इलाके में जिला पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और BDS की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान जवानों को जंगल में एक संदिग्ध प्रेशर कुकर दिखाई दिया। जांच करने पर उसमें IED होने की पुष्टि हुई। इसका वजन करीब 3 किलोग्राम बताया गया है। IED मिलने के बाद मौके पर BDS की टीम को बुलाया गया। बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों की तत्परता से संभावित खतरे को टाल दिया गया। फिलहाल, संबंधित जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान जारी है। पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इलाके में सतर्कता बरत रही हैं। शेयर करें Post navigation Bastar Latest News: बदल रही बस्तर की तस्वीर, कैलाश गुफा में फिर शुरू हुआ पर्यटन, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार Durg Latest News: आचार संहिता से पहले जामुल में टेंडर को लेकर विवाद, अपने ही नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ भाजयुमो नेता