Chhattisgarh Mahasamund News: महासमुंद। जिले में अवैध धान संग्रहण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने दो गोदामों में छापेमारी कर कुल 975 कट्टा धान जब्त किया है। यह कार्रवाई बागबाहरा ब्लॉक के कोमाखान तहसील अंतर्गत ग्राम भलेसर में की गई। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध धान संग्रहण, भंडारण और परिवहन पर निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत संयुक्त टीम ने ग्राम भलेसर में गोदामों की जांच की और अवैध रूप से संग्रहित धान बरामद किया। कार्रवाई के दौरान विकास चंद्राकर के गोदाम से 175 कट्टा और धनराज चंद्राकर के गोदाम से 800 कट्टा धान जब्त किया गया। दोनों गोदामों से कुल 975 कट्टा धान बरामद हुआ, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए मंडी विभाग को सौंप दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध धान संग्रहण और भंडारण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त टीम की निगरानी और कार्रवाई जारी है। शेयर करें Post navigation Chhattisgarh Latest News: अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को मिलेगा बढ़े हुए DA का लाभ, GAD ने जारी किया आदेश Raipur Latest News: न्यूज पोर्टल की आड़ में ब्लैकमेलिंग का आरोप, दीपक टंडन से 3 दिन तक पूछताछ करेगी पुलिस