Chhattisgarh Latest News: मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम कंतेली में आयोजित कार्यक्रम में मुंगेली जिले को 465 करोड़ 40 लाख रुपए के 77 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 68 करोड़ रुपए के 24 कार्यों का लोकार्पण और 397 करोड़ रुपए के 53 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। इस दौरान महाविद्यालय भवन, पंचायत भवन और सड़क निर्माण सहित कई घोषणाएं भी की गईं। 15 नवंबर से धान खरीदी, 3100 रुपए मिलेगा भाव मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। इस वर्ष 360 नए उपार्जन केंद्र शुरू किए गए हैं। अब प्रदेश में लगभग 3100 केंद्रों के माध्यम से खरीदी होगी। किसानों को मिलेंगे 13,839 रुपए प्रति एकड़ कृषक उन्नति योजना के तहत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसानों को इसका लाभ लेने के लिए निर्धारित पूरी मात्रा में धान बेचना अनिवार्य नहीं होगा। सत्यापित रकबे के आधार पर पात्रता के अनुसार सहायता दी जाएगी। कंतेली में कॉलेज और पंचायत भवन की घोषणा मुख्यमंत्री ने ग्राम कंतेली में महाविद्यालय भवन और पंचायत भवन बनाने की घोषणा की। इसके अलावा ग्राम देवरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति वाटिका और कोदवा से खुर्शी तक सड़क निर्माण एवं मरम्मत की घोषणा की गई। महतारी वंदन योजना और हेल्पलाइन का जिक्र मुख्यमंत्री ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत लगभग 68 लाख महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं। अब तक 33 किस्तों में 21,340 करोड़ रुपए अंतरित किए जा चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 के जरिए शिकायत दर्ज कराने की अपील भी की। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह और पुन्नूलाल मोहले सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। शेयर करें Post navigation Chhattisgarh Latest News: 544 पन्नों में दर्ज है सोनिया गांधी का जीवन और राजनीतिक सफर, पूर्व CM भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी Dhamtari News: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, केंद्रों पर सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगी निगरानी