Chhattisgarh News: सकरी। ग्राम भरारी में सुशासन तिहार के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों की शिकायतें और मांगें सुनी गईं। जनपद पंचायत तखतपुर की अध्यक्ष डॉ. माधवी वस्त्रकार ने कहा कि किसान और मजदूर वर्ग को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य शासन और जनता के बीच की दूरी कम करना तथा जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। अधिकारियों ने बताया कि शिविर में प्राप्त अधिकांश आवेदनों का जांच के बाद मौके पर ही निराकरण कर दिया गया है। शेष आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर जल्द समाधान किया जाएगा। 50 लोगों को मिला ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के दौरान परिवहन विभाग द्वारा 50 नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी किए गए। वहीं लखपति दीदी योजना के तहत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 2 लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। किसानों को वितरित किया गया खाद कृषि विभाग की ओर से किसानों को खाद का वितरण किया गया, जिससे उन्हें आगामी कृषि कार्यों में सुविधा मिल सके। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल भी लगाए गए, जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ सत्यव्रत तिवारी, एसडीएम नितिन तिवारी, एएसपी मधुलिका सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शेयर करें Post navigation Raigarh News: चलती पिकअप से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, टेंट की रस्सी गले में फंसी, कान कटकर हुआ अलग Chhattisgarh News: मछुआरा समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, हसदेव-बांगो में बनेगा 37 करोड़ का एक्वा पार्क