Chhattisgarh Latest News: छत्तीसगढ़। प्रकाश और उल्लास के पर्व दीपावली पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हर्षोल्लास से त्योहार मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने निवास के आंगन में दीप प्रज्ज्वलित कर सुख, समृद्धि और खुशहाली का संदेश दिया। मुख्यमंत्री साय ने निवास पर पहुंचे लोगों और कर्मचारियों के साथ भी दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ फुलझड़ियां और अनार जलाकर त्योहार का आनंद लिया। दीपों की रोशनी और आतिशबाजी के बीच मुख्यमंत्री निवास में उत्सव और उल्लास का माहौल रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों और उमंग का त्योहार है। यह पर्व परिवार के साथ समय बिताने और आपसी प्रेम व आत्मीयता को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने, आपसी सद्भाव बनाए रखने और जीवन में नई ऊर्जा एवं उत्साह के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। शेयर करें Post navigation Raipur News: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में डूबने से परिवार के चार सदस्यों की मौत Durg Latest News: कहीं बाइक तो कहीं मकान और नगर निगम कार्यालय में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख