Aaj Ka Rashifal 26 November 2026: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है। द्वितीया तिथि दोपहर 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 7 बजकर 50 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा, उसके बाद साध्य योग लग जाएगा। इसके अलावा आज शाम 5 बजकर 48 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य, प्रेम संबंध और आर्थिक स्थिति के लिहाज से कैसा रहेगा आपका दिन? आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल। मेष राशि मेष राशि वालों आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज भारी ट्रैफिक की वजह से आपको ऑफिस पहुंचने में देर हो सकती है। आय की तुलना में व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक चीजों या मशीनरी पर खर्च होने की संभावना अधिक है। आज आपके विचारों में सकारात्मक बदलाव आएंगे, जिससे आपके कार्य सही ढंग से पूरे होंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। पिता आपके जिम्मेदार व्यक्तित्व को देखकर गर्व महसूस करेंगे। इस राशि के लवमेट आज मनपसंद जगह घूमने जाएंगे। कार्यक्षेत्र में नई योजना बनाएंगे, जिसके माध्यम से आपको अच्छी सफलता मिलेगी। शुभ रंग – सुनहरा शुभ अंक – 8 वृषभ राशि वृषभ राशि वालों आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। बड़े भाई की सहायता से काम को जल्द और आसानी से पूरा कर लेंगे। आपके घर के वातावरण में सुख समृद्धि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री से जुड़ा काम आज फाइनल हो जाएगा। आपकी अधिक इनकम से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जो लोग आर्किटेक्ट के कार्य से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने वाला है। आज कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, उनसे आपको कुछ नया अनुभव प्राप्त होगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण रहेगा। शुभ रंग – पीच शुभ अंक – 9 मिथुन राशि मिथुन राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। कोई नई शुरुआत करने अथवा नौकरी में परिवर्तन के मामले में आप गंभीरता से विचार करेंगे। आज दोस्तों के साथ किसी रेस्टॉरेंट जाने का प्लान बनेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं खत्म होंगी। संतान पक्ष की उन्नति से घर में उत्साह बढ़ेगा। दांपत्य रिश्ते में सौहार्द बना रहेगा। जीवनसाथी के लिए आज कुछ खास करेंगे, जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। आज आप छोटी-छोटी चीजों में भी खुशियां ढूंढ लेंगे। शुभ रंग – सिल्वर शुभ अंक – 6 कर्क राशि कर्क राशि वालों आज आपका दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज किसी बात से आप बेहद खुश होंगे। सिंगर्स को किसी एल्बम की प्रसिद्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा। अगर आप कोई प्रेजेंटेशन तैयार कर रहे हैं, तो उसे ध्यानपूर्वक तैयार करें। इस राशि के लोगों को काम के साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना चाहिए। सिविल इंजीनियर्स को आज बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी रिश्तेदार से चली आ रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ में शॉपिंग करने जाएंगे। शुभ रंग – मैजेंटा शुभ अंक – 2 सिंह राशि सिंह राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ नया करने की चाह होगी। जो छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे मेहनत करते रहें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे, फिर भी अपना काम पूरी परफेक्शन के साथ करें। आज दोस्त की बर्थडे पार्टी में खूब एंजॉय करेंगे। साथ ही पुराने दोस्तों से भी आपकी मुलाकात होगी। स्वास्थ्य के नजरिए से आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी पक्ष आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन अपनी समझदारी से आप कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। शुभ रंग – पर्पल शुभ अंक – 4 कन्या राशि कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए स्पेशल रहेगा। बच्चे आज बेहद खुश रहेंगे। उनकी डिमांड आज माता पिता पूरी करेंगे। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन आज आपके प्रयासों से समाप्त हो जाएगी। एक दूसरे के साथ रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो आज आप फिट रहेंगे। आपके मन में दान पुण्य के कार्य करने की इच्छाएं जागृत होंगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में काफी अच्छे तरीके से काम करेंगे। साथ ही आपको किसी व्यापार में शामिल होने के लिए एक प्रस्ताव भी मिल सकता है। शुभ रंग – पीला शुभ अंक – 9 तुला राशि तुला राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। दोस्त की बड़ी खुशी में आज आप शामिल होंगे, जिससे उन्हें काफी खुशी होगी। आज नौकरी अथवा व्यवसाय में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें और दूसरों के भरोसे काम न छोड़ें। किसी से लिए रुपए को जल्द से जल्द चुका देंगे। अपने वैवाहिक जीवन को आज खास बनाएंगे। आज आप किसी बात को लेकर अधिक सोच सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। फैमिली के साथ रेस्टॉरेंट में खाना खाने का प्लान बनाएंगे। अपने अधिकार जताने की प्रवृत्ति को नियंत्रण में रखें, यह आपके काम पर असर डाल सकती है। शुभ रंग – लाल शुभ अंक – 5 वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके निजी जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें आप बखूबी पूरा करेंगे। किसी बिजनेस मीटिंग में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आसपास के लोग आपसे प्रभावित होंगे, जिससे आपको बहुत बड़ा फायदा भी होगा। आज किसी काम में उलझने से अच्छा है कि किसी बड़े की सहायता ले लें। पारिवारिक जीवन में सौहार्द बढ़ेगा। आज संतान पक्ष से आपको कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों की आज किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ रंग – नारंगी शुभ अंक – 2 धनु राशि धनु राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस के रुके हुए कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज शांत मन से कोई भी निर्णय लेना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज बेटे की किसी परीक्षा का रिजल्ट उनके पक्ष में आएगा। शुगर की समस्या से परेशान लोग आज अपने खान पान परहेज रखें। सोने चांदी के व्यापारियों को भी आज अच्छा लाभ होगा। आज अपनी दिनचर्या सुव्यवस्थित करें और समय का सदुपयोग करें। बुजुर्गों का मन बहलाने के लिए उन्हें बाहर घुमाने ले जाएंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। शुभ रंग – नीला शुभ अंक – 4 मकर राशि मकर राशि वालों आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। दोस्तों के साथ मिल जुल कर रहें। जरूरत पड़ने पर आपको मदद लेनी पड़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। काफी समय से सोची हुई कोई चीज आज खरीद सकते हैं। आप अपने खाली समय का सदुपयोग नई चीजें सीखने में करें, जो आपकी उन्नति में योगदान देगा। छात्रों को आज अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। यदि मन को इधर उधर लगाएंगे, तो परिणाम पर विपरीत असर हो सकता है। अगर आपके रिश्ते की बात कहीं चल रही है, तो जल्द ही रिश्ता तय होने की खुशखबरी मिलेगी। शुभ रंग – हरा शुभ अंक – 7 कुंभ राशि कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। धन का आगमन होने से आप आर्थिक रूप से राहत महसूस करेंगे। दबी हुई आमदनी या दिया हुआ पैसा आज अचानक वापस आएगा। आपको अपने कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में आज उम्मीद से कई गुना ज्यादा लाभ होगा। आपको कोई अच्छी नौकरी जल्द मिलेगी। आज आपकी सभी टेंशन खत्म होंगी। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाए रखें, लोग आपकी ओर ज्यादा आकर्षित होंगे। लवमेट आज मूवी देखने जाएंगे, इससे रिश्ते में और मधुरता आएगी। शुभ रंग – मैरून शुभ अंक – 4 मीन राशि मीन राशि वालों आज आपका दिन ठीक रहेगा। कार्यों में आ रही समस्याएं आज समाप्त होंगी। आज बच्चे अपनी परेशानी माता से साझा करेंगे, तो उन्हें अपनी परेशानी का हल मिल जाएगा, जिससे उनका मन काफी खुश होगा। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। काम के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आपकी राय से किसी की समस्याओं का हल निकलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में आपसी तालमेल बनाए रखें। अगर आप कपड़े का व्यापार करते हैं, तो रोज की तुलना में आज अधिक मुनाफा होगा। वकील वर्ग के लोगों को आज किसी क्लाइंट से अच्छा धन लाभ होगा। शुभ रंग – गुलाबी शुभ अंक – 1 शेयर करें Post navigation Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों की किस्मत देगी साथ, नौकरी और व्यापार में मिलेंगे नए अवसर