Chhattisgarh Balod News: बालोद। जिले के शिक्षित और तकनीकी रूप से दक्ष युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 22 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बालोद के तत्वावधान में यह मेला संयुक्त जिला कार्यालय स्थित रोजगार कार्यालय में लगेगा। इसमें चार निजी नियोजकों के माध्यम से कुल 215 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के उप संचालक के अनुसार, इन पदों के लिए 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ इंजीनियरिंग, आईटीआई, बीएससी एग्रीकल्चर, स्नातक, स्नातकोत्तर और हॉस्पिटल स्टाफ सहित अन्य निर्धारित योग्यताएं रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थियों की पात्रता संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता और आवश्यक मानदंडों के आधार पर तय होगी। रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। इसके लिए रोजगार विभाग के ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in या छत्तीसगढ़ रोजगार मोबाइल ऐप का उपयोग किया जा सकता है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दिन अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां, आधार कार्ड और रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति साथ लेकर उपस्थित होना होगा। दस्तावेजों के बिना अभ्यर्थियों को परेशानी हो सकती है, इसलिए आवेदन करने से पहले आवश्यक प्रमाणपत्र तैयार रखने की सलाह दी गई है। रोजगार मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in पर जा सकते हैं। इसके अलावा जिला रोजगार कार्यालय, बालोद के दूरभाष क्रमांक 07749-299509 पर संपर्क कर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। शेयर करें Post navigation Balrampur News: धान खरीदी से पहले प्रशासन सख्त, बसंतपुर में अवैध भंडारण का मामला सामने आया; परिवहन में लगा स्वराज माजदा वाहन जब्त Mungeli News: महाष्टमी पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा लोरमी, महामाया मंदिर से दुर्गा पंडालों तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़