Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस की बूथ स्तर तक पहुंचने की कवायद को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि चोरों को सभी जगह चोर ही नजर आते हैं। विधायक ने अपने बयान में सरदार वल्लभभाई पटेल और जवाहरलाल नेहरू को मिले वोटों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि जब प्रधानमंत्री पद के लिए पटेल को 12 वोट और नेहरू को केवल एक वोट मिला था, तो नेहरू प्रधानमंत्री कैसे बने। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी का काम भाजपा नहीं, बल्कि कांग्रेस करती है। लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा के दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा ने WRS कॉलोनी में आयोजित होने वाले रावण उत्सव को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने रायपुरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की। विधायक ने कहा कि WRS कॉलोनी में रावण उत्सव का आयोजन पिछले 56 वर्षों से किया जा रहा है। इस बार रावण का पुतला 101 फीट ऊंचा होगा। इसके साथ ही कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का भी दहन किया जाएगा। उन्होंने आयोजन में रेलवे परिवार की ओर से दिए गए सहयोग की सराहना की। पुरंदर मिश्रा ने रायपुरवासियों से विजयादशमी के अवसर पर WRS कॉलोनी पहुंचकर रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। शेयर करें Post navigation Chhattisgarh Latest News: बस्तर में शांति और सुरक्षा के लिए जवानों का सर्वोच्च बलिदान, मुख्यमंत्री बोले- शहीद परिवारों के साथ खड़ी है सरकार Kawardha News: धान के हिसाब में बड़ा अंतर, 3,848 मीट्रिक टन की कमी के बाद आठ समितियों पर FIR; वसूली अब भी बाकी